जन्मदिन स्पेशल 19 मार्च

 

जन्मदिन स्पेशल

जिन जातकों का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक बधाई। किसी भी महीने की 19 तारीख़ को जन्मे जातक यूं तो सूर्यदेव की ऊर्जा द्वारा संचालित होते हैं परन्तु इनमें सूर्यदेव मंगलदेव की ऊर्जा संयुक्त होकर  सकारात्मक रूप में प्रकट होती है।

ग्रह परिवार में सूर्य को राजा की संज्ञा दी गई है। सूर्यदेव की ऊर्जा के कारण ऐसे जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान, साहसी अनुशासित होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है। साथ ही शासन सत्ता से सहयोग भी प्राप्त होता है।

ग्रह परिवार में मंगल को सेनापति की संज्ञा दी जाती है। मंगल ग्रह हनुमानजी के अधीन माना जाता है। इसलिए हनुमानजी जैसे गुण इनमें भी पाए जाते हैं।

ऐसे जातक स्वाभाविक रूप से साहसी, अनुशासित न्यायप्रिय होते हैं। ये अत्यधिक ऊर्जावान होते हैं।  गलत काम करना इनको हरगिज़ पसंद नहीं होता। कुछ जातक क्रोधी जिद्दी हो सकते हैं। इनको मांसाहार से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सात्विक जीवनशैली इनको ऊंचाइयों तक ले जाती है। मंगल रुधिर का कारक है। अतः रक्त संबंधी रोग इनको जल्दी हो जाते हैं।

 

अंत में यह कहना उचित होगा कि साहसी, पराक्रमी, अनुशासित होने के साथ ये जातक ऊर्जावान, जिद्दी क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

इष्ट देव : हनुमान जी/भगवान राम

शुभ रंग : लाल/सफ़ेद

विशेष : ज़्यादा मसालेदार भोजन से बचें। वाहन संभलकर चलाएं। नित्य हनुमान चालीसा पढ़ें।

 

अगर आपका जन्म भी किसी महीने की 19 तारीख़ को हुआ है तो आप ऊपर दिए गए विवरण को अपने बारे में कितना सही पाते हैं, हमें अवश्य बताएं।

 

अधिक सटीक भविष्यवाणी के लिए अपनी जन्मतिथि साझा करें। (दक्षिणा : 21 मात्र)

 

~Astro Annshul Sri

{Professional Numerologist}

 


Comments

Popular posts from this blog

Numerology of April 11 Born: Personality, Career, Compatibility & Destiny Secrets

Numerology Predictions for April 17, 2025: Guidance for Personality Numbers 1 to 9

Born on April 13: Numerology Personality, Career Paths & 2025 Monthly Forecast