29 may ka rashifal l आज की भविष्यवाणी l mera shubh ank kya hai l aaj ke tips l Astro Annshul Sri

 सभी



29 may ka rashifal l आज की भविष्यवाणी l mera shubh ank kya hai l aaj ke tips l Astro Annshul Sri

29 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

29 मई का अंकफ़ल

मूलांक/भाग्यांक 1 वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. सूर्य, चन्द्र, केतु और गुरु की ऊर्जा सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी. सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा लेकिन अहम् की भावना अधिक रहेगी. नौकरीपेशा जातक थकान के कारण आलस्य में रहेंगे. सूर्य को जल में कुमकुम डालकर अर्ध्य दें. पिताजी/पिता तुल्य व्यक्ति का आशीर्वाद लें. बॉस की निंदा न करें. मांसाहार न करें. सात्विक रहें. हनुमानजी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 60%

शुभ अंक : 1, 2, 3, 11

शुभ रंग : केसरिया/सफ़ेद/पीला

मूलांक/भाग्यांक 2 वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा, चन्द्र, केतु और गुरु की ऊर्जा अच्छे परिणाम लाएगी. मन में अकेलेपन का अनुभव होगा. आज आप सामाजिक व्यवहारों के प्रति नीरसता दिखायेंगे. अपने आस-पास की घटनाओं को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे. व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है पर इसके लिए आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी. जल को बर्बाद न करें. पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. अकेलेपन से बचें. लोगों की बातों को दिल से न लगाएं. माताजी/मां तुल्य स्त्री का आशीर्वाद लें. हनुमानजी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 60%

शुभ अंक : 2, 3, 11, 12

शुभ रंग : केसरिया/सफ़ेद/पीला

मूलांक/भाग्यांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. गुरु, चन्द्र, केतु  और गुरु की ऊर्जा सकारात्मक परिणाम दिखाएगी. आज के दिन आप धार्मिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रहेंगे. आज कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा. बॉस का सहयोग मिलेगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. धनप्राप्ति का योग है. गाय को गुड़ रोटी खिलाएं. गुरुजनों का सम्मान करें. मांसाहार न करें. सात्विक रहें. धार्मिक पुस्तक पढ़ें. हनुमान जी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 70%

शुभ अंक : 2, 3, 11, 21, 30

शुभ रंग : पीला/सफ़ेद/ग्रे

मूलांक/भाग्यांक 4 वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. राहु, चन्द्र, केतु  और गुरु की ऊर्जा विपरीत परिणाम लाएगी. आज के दिन आपके सभी कार्य आशा के विपरीत रहने वाले हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. किसी भी बीमारी को अनदेखा न करें. डिजिटल मीडिया का प्रयोग कम करें. किसी काम में व्यस्त रहें. नकारात्मक विचारों से बचें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. मधुर संगीत सुनें. ध्यान करें. मांसाहार न करें. सात्विक रहें. हनुमान मंदिर में जाएँ. हनुमानजी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 30%

शुभ अंक : 4, 13, 31

शुभ रंग : नीला

मूलांक/भाग्यांक 5 वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. बुध, चन्द्र, केतु  और गुरु की ऊर्जा सामान्य परिणाम लेकर आएगी. व्यवसाय और घर में काम की अधिकता रहेगी. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाने के कारण बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. मौज मस्ती में ईश्वर को न भूलें. आलस्य न करें. किसी के मददगार बनें. बहन, बुआ व बेटी को सम्मान दें. मांसाहार न करें. सात्विक रहें. हनुमान जी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 50%

शुभ अंक : 5, 14, 23

शुभ रंग : हरा/क्रीम

मूलांक/भाग्यांक 6 वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. शुक्र, चन्द्र, केतु  और गुरु की ऊर्जा अच्छे परिणाम नहीं लाएगी. आज के दिन आपकी सोची हुई योजनायें असफल होने की संभावना है. आर्थिक मामलों में किसी से विवाद न करें. मन को वश में रखने के लिए ध्यान करें. दुविधा की स्थिति में किसी बड़े की राय लेकर ही काम करें. राम कथा सुनें. मांसाहार न करें. सात्विक रहें. हनुमान जी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 40%

शुभ अंक : 6, 7, 24

शुभ रंग : सफ़ेद/ग्रे

मूलांक/भाग्यांक 7 वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. केतु, चन्द्र, और गुरु की ऊर्जा सामान्य परिणाम लेकर आएगी. आज आप यात्रा की योजना बनायेंगे पर अंतिम समय में उसको रद्द कर देंगे. नौकरीपेशा जातक परिश्रम के बाद ही अपनी स्थिति को मजबूत कर पाएंगे. आकस्मिक वृद्धि के योग हैं. राम कथा सुनें. ध्यान अवश्य करें. किसी संत के पास बैठें. कुत्तों को बिस्कुट खिलाएं. हनुमानजी को राम राम सुनाएं. ध्यान अवश्य करें. मायामोह में न फसें. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 50%

शुभ अंक : 7, 16, 25

शुभ रंग : ग्रे

मूलांक/भाग्यांक 8 वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा. शनि, चन्द्र, केतु  और गुरु की ऊर्जा विपरीत परिणाम लाएगी. आज का दिन आपको कष्ट देने वाला रहेगा. वाणी का तीखापन कार्यक्षेत्र में नुकसान कराएगा. नौकरीपेशा महिलायें अपने कार्यक्षेत्र से असंतुष्ट दिखेंगी. किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त करें. किसी अस्पताल की कैंटीन में जाकर चाय पियें. रिक्शा चालक से न उलझें. किसी प्यासे को पानी पिलायें. हनुमानजी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 10%

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : काला

मूलांक/भाग्यांक 9 वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. मंगल, चन्द्र, केतु  और गुरु की ऊर्जा अच्छे परिणाम लाएगी. आज के दिन आप आत्मनिर्भर होकर कोई भी काम नहीं कर पाएंगे. दूसरों की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी. धन लाभ मुश्किल से होगा. सबकी चिंता में अपना ख्याल रखना मत भूलिए. लड़ाई झगड़े से दूर रहें. सेवाभाव में रहें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. भाई का सम्मान करें. भूमि पर बैठें. मांसाहार न करें. सात्विक रहें. हनुमानजी को राम राम सुनाएं. सब मंगल होगा.

भाग्य कारक : 60%

शुभ अंक : 3, 7, 9, 27

शुभ रंग : लाल

नोट :- ऊपर दिया गया विवरण सामान्य अंकफल है. किसी व्यक्ति विशेष का सटीक अंकफल उसकी जन्मतिथि के आधार पर ही दिया जा सकता है.

उपर्युक्त भविष्यफल को आप अपने लिए कितना सही पाते हैं, कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं.  

~Astro Annshul Sri {Professional Numerologist}

(9198573125)

Comments

Popular posts from this blog

Numerology of April 11 Born: Personality, Career, Compatibility & Destiny Secrets

Numerology Predictions for April 17, 2025: Guidance for Personality Numbers 1 to 9

Born on April 13: Numerology Personality, Career Paths & 2025 Monthly Forecast